देहरादून
05 अप्रैल 2025।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार दी है। यहां पटेलनगर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज घुसाकर घायल कर दिया है। पीड़िता का पति मौके से फरार हो गया।
मिली के जानकारी के मुताबिक देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 31 मार्च की रात को एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में किसी नुकीली चीज से हमला किया। इस दौरान उसकी आंतों तक मे गंभीर चोट लगी। साथ ही महिला के निचले हिस्से से काफी खून बहने लगा। महिला दर्द से कराहने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया था। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटी उठ गई। उसने ही उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। जिसके बाद तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है।
पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पटेल नगर क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। पीड़िता की बेटी ने अपनी मौसी को सारे घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की बेटी ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।